GURDASPUR BREAKING——-खेप बड़े तस्कर को करने जा रहा था सप्लाई……काउंटर इंटेलिजेंस ने दबोचा…पाकिस्तान के साथ संबंध होने के जुड़े रहे तार

विजय शर्मा.गुरदासपुर। 

हेरोइन की खेप सहित गिरफ्तार किया गया। कितनी खेप बरामद हुई, उसके बारे आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस ने की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कथित अपराधी मेजर सिंह गांव अगवान का रहने वाला है। पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध होने की बात के बारे पता लगाया जा रहा है। खेप आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था। इस बारे टीम ने किसी प्रकार से पुष्टि नहीं की। अदालत ने 3 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

इन दिनों भारत-पाकिस्तान के सीमांत क्षेत्र जिला गुरदासपुर में तस्करी के आरोप कई तस्कर गिरफ्तार किए जा रहे है। पता चला है कि अधिकतर तस्करों के संबंध पाकिस्तान के साथ है। कई बार खेप तथा हथियार बरामद किए जा चुके है। इस बात का खुलासा पुलिस पूछताछ में हो चुका है। पुलिस के लिए यह एक प्रकार से बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम को लगा दिया गया। उनकी पैनी नजर तस्करों पर है। इसके साथ-साथ काउंटर इंटेलिजेंस टीम भी इस पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि विशेष पुलिस टीम तथा काउंटर इंटेलिजेंस टीम का आपसी तालमेल काफी अच्छा है। एक-दूसरे के साथ हर एक जानकारी साझा कर रहे है। इसलिए, उन्हें सफलता भी हासिल हो रही है। 

टीम ने जिस तस्कर को खेप सहित गिरफ्तार किया। सूत्रों से पता चला है कि यह खेप किसी बड़े तस्कर के कहने पर आगे सप्लाई होनी थी। उसके हर लिंक को टीम जोड़ कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में उनके हाथ बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes