GURDASPUR BREAKING—बाप ने उठाया यह कदम…….छीन गई 2 मासूम की जिंदगी…….पुलिस देख रह गई हैरान

वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर। 

यहां पर दिल दहला देने वाली घटना हुई। पिता ने अपने 2 बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के उपरांत खुद फरार हो गया। घटनाक्रम, पंजाब के जिला गुरदासपुर , कस्बा कलानौर की बताई जा रही है। मां तीन दिन पहले घर से चली गई थी। पति-पत्नी का अक्सर ही आपस में झगड़ा होता रहता था। पिता दर्जी का काम करता है। पुलिस ने बच्चों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। फिलहाल, किसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। जांच हर तरीके से पुलिस ने आरंभ कर दी। 

जानकारी के अनुसार, कलानौर के शिव मंदिर के पास एक घर में परिवार रहता है। पति-पत्नी सहित 2 बच्चे (बेटा-बेटी) रहा करते है। पति दर्जी का काम करता है। पत्नी घरेलू है। अक्सर पति-पत्नी का आपस में झगड़ा रहता था। 3 दिन पहले पत्नी घर से चली गई। पति ने बेटे तथा बेटी को जहरीला पदार्थ दे दिया। सुबह वह उठे नहीं। खुद पिता फरार हो गया। कोई करीबी हरपाल (पिता कथित अपराधी) को बुलाने के लिए घर आया। बाहर से दरवाजा खुला था।

भीतर आकर देखा तो दंग रह गया। चारपाई पर बच्चों का शव था। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया तथा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल, पिता तथा माता की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही फरार है। पड़ोसियों के मुताबिक, पिता ने बच्चों को जहर दिया। पुलिस जांच में जुट चुकी है। आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes