GURDASPUR UPDATE…..इस गांव में लगी सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली

SARPANCH BOLI BY SNE NEWS IMAGE

VIJAY SHARMA/GURDASPUR.

गुरदासपुर जिले में गांव हरदोवाल कलां में सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली लगाई गई। अभी इस पर फैसला नहीं आया है। आज भी बोली जारी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक प्रशासन के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। गांव में इस तरह की प्रक्रिया पहली बार हो रही है। इस मामले में गुरदासपुर के चुनाव अधिकारी उमा शंकर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।


भाजपा नेता आत्मा सिंह के मुताबिक यह बोली और भी ऊंची जाएगी। 2011 की जनगणना के मुताबिक गांव में 824 घर हैं। कुल जनसंख्या 4742 है, जिसमें 2494 पुरुष व 2248 महिलाएं हैं।

3 पार्टियों के बीच है मुकाबला


गांव की 3 पार्टियां इसमें बोली लगा रही हैं। जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे सर्वसम्मति से सरपंच बनाया जाएगा। बोली लगाने वालों में आत्मा सिंह, जसविंदर सिंह बेदी, निरभैर सिंह शामिल हैं। बीजेपी नेता ने अभी तक सबसे ऊंची बोली लगाई है।

100% LikesVS
0% Dislikes