SNE NETWORK.AMRITSAR/PATHANKOT/CHANDIGARH.

पठानकोट में बारिश के बीच गुजरते वाहन। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)
पठानकोट में बुधवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। पंजाब के 14 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। मंगलवार को 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बठिंडा राज्य में सबसे गर्म रहा।
पठानकोट में 1.5 एमएम बारिश दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को भी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। इस दौरान रूपनगर में 19.0 एमएम और पठानकोट में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अब मानसून कमजोर रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अब मानसून कमजोर रहेगा। इसका ट्रैक बदल गया है और जल्द ही इसकी विदाई संभव है। ऐसे में पंजाब में कुछ इलाकों में ही बारिश होने की संभावना है।
भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,637.1 फीट
भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,637.1 फीट है, जो 1,680 फीट के एफआरएल (पूर्ण जलाशय स्तर) से 42.9 फीट नीचे है। डैम में 35,859 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 26,308 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1,368.48 फीट है, जो 1,390 फीट के एफआरएल से 21.52 फीट नीचे है। पोंग डैम में 42,772 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 16,594 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का डिजाइन एफआरएल 1,400 फीट है।###USA###UK###CANADA###RAIN###WEATHER###PUNJAB###AMRITSAR###PATHANKOT###AMRITSAR###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###

