इस HOSPITAL की बड़ी लापरवाही आई सामने….नवजात बेटी ने तोड़ा दम, हंगामा

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

सिविल अस्पताल में एक नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिवार ने अस्पताल के खिलाफ खूब हंगामा किया। पता चला है कि परिवार वालों ने तोड़फोड़ भी किया। लेकिन, यह अब तक स्पष्ट नहीं हुई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से उनकी नवजात की जान चली गई। जबकि, अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं, बच्चा पेट में फंस गया, जिस वजह से बच्चे की मृत्यु हुई। मामला काफी गरमा गया। पुलिस तथा प्रशासन परिवार को समझाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल, अब स्थिति नियंत्रण में है। मामला, लुधियाना के सिविल अस्पताल से जुड़ा है। 

महिला के पति उमेश कुमार ने कहा कि मंगलवार देर रात 1 बजे उसने पत्नी शिवानी को अस्पताल दाखिल करवाया था। शिवानी लेबर रूम में दाखिल थी तो उसने डॉक्टर को कहा कि वह जाकर उसे चेक करले कि कितना समय बच्चे के जन्म लेने को लगेगा। बताया कि पत्नी की प्रसव पीड़ा घर से ही शुरू हो गई थी। अस्पताल में किसी प्रकार से बात नहीं सुनने का आरोप लगाया। बेटी की डिलीवरी के तुरंत बाद मौत हो गई।

100% LikesVS
0% Dislikes