वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
बाइक सवार 2 युवकों ने एक युवती का शव बोरी में डालकर फिरोजपुर रोड पर डिवाइडर पर फेंक दिया। वहां मौजूद एक रेहड़ी वाले ने युवकों से बोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे तो खराब आम फेंकने आए हैं। जब रेहड़ी वाले ने बोरी चेक की तो उसमें युवती का शव था। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल आरंभ कर दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बोरी में पड़े शव को फेंकने वाले युवक की तालाश आरंभ कर दी।
प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती की हत्या की गई। इसके बाद युवक बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। उसने तुरंत आरती चौक पर खड़े पुलिसकर्मियों से घटना की सूचना दी। शव फेंकते हुए का लोगों ने वीडियो भी बना लिया।

