वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)।
खन्ना के सिविल अस्पताल में एक विवाद हो गया। मामला, सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बन गया। एसएमओ और सरकारी डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने वाले पावरकॉम कर्मी तथा पत्नी वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहे है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया। बलविंदर कुमार (पावरकर्मी) और उसकी पत्नी खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बलविंदर कुमार का विभाग के सीनियर अधिकारियों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बलविंदर कुमार ने एसडीएम से शिकायत की थी और एसडीएम ने इसे एसएमओ डॉक्टर मनिंदर सिंह भसीन को मार्क कर दिया था। एसएमओ ने मेडिकल जांच के लिए यह एप्लीकेशन डॉक्टर गुरविंदर सिंह कक्कड़ को मार्क की। जब डॉक्टर कक्कड़ बलविंदर कुमार से एमएलआर काटने संबंधी सवाल पूछ रहे थे तो बलविंदर तैश में आ गया। डॉक्टर को बुरा भला बोला। इसके बाद बलविंदर और उसकी पत्नी ने एसएमओ और डॉक्टर कक्कड़ दोनों को अपशब्द बोले। जिसके बाद डॉक्टर कक्कड़ ने सिटी थाना 2 पुलिस से शिकायत की।