फाइनेंसर का महिला को ऑफर… रातें रंगीन कर दो तो कर दूंगा कर्ज माफ, दर्ज हुई ‘FIR’

TO-OFFER-SEX-CREDIT-BY-INTT.

SNE NETWORK.LUDHIANA.

फाइनेंसर ने शादीशुदा महिला को कर्ज माफ करने के बदले हर सप्ताह एक रात साथ गुजारने का ऑफर दिया। यही नहीं फाइनेंसर ने महिला को हर रात के 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा देने के लिए कहा। महिला ने मना किया तो फाइनेंसर ने उसे एक और बड़ा ऑफर दे दिया।

फाइनेंसर ने उसे कहा कि सप्ताह में एक रात उसके पास आती रही तो वह साल में 5-6 लाख उसे दे देगा। फाइनेंसर ने जब लगातार महिला पर दबाव बनाया तो उसने थाना सुधार में फाइनेंसर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर फाइनेंसर ब्रह्मदीप सिंह सिद्धू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। महिला मुल्लापुर में एक प्रॉपर्टी कंपनी में बतौर मार्केटिंग मैनेजर काम करती है। महिला ने फाइनेंसर से 35 हजार रुपए कर्ज लिया था। जिसे लौटाने को लेकर फाइनेंसर ने महिला के साथ इस तरह की हरकतें की।

100% LikesVS
0% Dislikes