मंत्री बिट्टू ने सीएम मान के खिलाफ कहीं बड़ी बात…….सोशल मीडिया में हो रही खूब चर्चा

RAVNEET BITTU SNE IMAGE LATEST

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के बयाज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवानी पड़ी वहां से सड़क मार्ग के जरिये उपराष्ट्रपति लुधियाना पहुंचे। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दुख जताया है।

बिट्टू ने एक वीडियो संदेश जारी करके कहा है कि पंजाब में कुदरत से लगातार छेड़छाड़ हो रही है। इसके लिए किसान दोषी नहीं है। किसान अपने दम पर जो कर सकता है कर रहा है, लेकिन उसके खिलाफ परचे दर्ज किए जा रहे हैं। जुर्माने लगाए जा रहे हैं, मारपीट की जा रही है। यह समस्या का समाधान नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राजनीतिक से ऊपर उठ कर आपस में मिल बैठकर इस समस्या का हल करना होगा। उसके लिए हम सहयोग को तैयार हैं। बिट्टू ने कहा कि उपराष्ट्रपति का विमान 45 मिनट तक हवा में उड़ता रहा, लेकिन नीचे नहीं उतर पाया। यह पंजाब की मौजूदा जलवायु स्थिति है।

100% LikesVS
0% Dislikes