खुलासा…. छठ पूजा में करना था बड़ा धमाका…….प्रवासी थे टारगेट पर….मलेशिया से रचा गया था पूरा प्लान

BLAST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने का पुलिस दावा कर रही हैं। जेल से पहले दिन प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी रमणीक सिंह उर्फ अमरीक और परविंदर सिंह उर्फ चिड़ी से हुई पूछताछ के बाद केंद्रीय जेल श्री मुक्तसर साहिब में बंद कुछ और कथित अपराधियों को पूछताछ के लिए लाया जा सकता है।


मलेशिया से क्यों जुड़ रहे तार…समझिए, खास रिपोर्ट में….?


इस मामले के तार मलेशिया से भी जुड़ते नजर आ रहे है। राजस्थान का गैंगस्टर अजय इस पूरे ऑपरेशन को मलेशिया में ही बैठ कर ऑपरेट कर रहा हैं। उसी ने जेल में बंद अमरीक और चिड़ी से संपर्क किया। इसके बाद शेखर और अजय के साथ कुलदीप को अमृतसर के बॉर्डर एरिया से हैंड ग्रेनेड लाने के लिए कहा था। वे बस में वहां गए और आते समय लुधियाना में उतर गए। वहां हैंड ग्रेनेड छिपा कर रखना था।

छठ पूजा पर किया जाना था बड़ा धमाका

सूत्रों के अनुसार आरोपी छठ पर्व पर धमाका करने वाले थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अजय होशियारपुर में प्रवासी द्वारा बच्चे को मौत के घाट उतारने के मामले में बदला लेना चाहता था। उधर, आरोपियों के बारे में एनआईए भी लगातार जानकारी ले रही है। एक-दो दिन में एनआईए की टीम लुधियाना पहुंच सकती है। पुलिस आरोपियों के व्हाट्सएप के साथ-साथ मोबाइल और उनके सोशल मीडिया की जानकारी भी निकाल रही है।


कुलदीप ने बताया कि उन्हें मुक्तसर की जेल में बंद रमणीक और परविंदर ने यह काम करने के लिए कहा था और दोनों को 50-50 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने रमणीक और परविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक बड़ी साजिश है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शामिल हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes