शराब के नशे ने मान को बनाया पत्नी का MURDERER…………इतनी बेरहमी से वारदात को दिया अंजाम कि पुलिस-लोग देख रह गए दंग

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पता चला कि पत्नी का सिर बार-बार दीवार की तरफ पटक-पटक कर मारा, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान मान्याश्री के तौर पर हुई। शादी को लगभग 15 वर्ष हो चुके है। 2 बेटियां है। पति अक्सर ही शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने मान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात के उपरांत फरार बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि वारदात के समय मान सिंह एकदम शराब के नशे में टल्ली होकर आया। पत्नी ने उसे ऐसा करने पर अपना विरोध जताया। उसे अपनी पत्नी की बात बिल्कुल हजम नहीं हुई। घसीट कर कमरे के भीतर ले गया। उसके सिर को बार-बार दीवार के साथ पटक- पटक कर मारा। कमरे में शोर-शराबा सुन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मान्याश्री की दो बेटियां 12 और 13 साल की हैं, जो गांव में दादा-दादी के पास रहती हैं। मान्याश्री के दो बेटे जिनकी आयु 7 साल और 4 साल है वह उसके साथ ही रहते थे। मान्याश्री का शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वारदात देर सायं की है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes