शादी का झांसा दे, इस युवती के साथ करता रहा बार-बार बलात्कार…मानसिक तौर पर परेशान रहने वाली युवती ने फिर उठाया यह कदम

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के मुल्लापुर दाखा के गांव गहोर की युवती ने नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर ली है। मां का आरोप है कि एक युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर मानसिक शोषण करने लगा। युवक से परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि युवती वह अपने परिजनों से बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वारा मॉडल टाउन माथा टेकर आने का कहकर गई थी। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फोन किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और उन्हें बताया कि एक युवती का शव नहर किनारे पड़ा है। उस युवती ने नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

100% LikesVS
0% Dislikes