वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
गुजरात के कारोबारी का रात को अपहरण हो गया। पीछे से वह गुजरात का रहने वाला है। पांच माह पहले लुधियाना के जनकपुरी इलाके में कपड़े का कारोबार करने आए कारोबारी सुरजीत दिनकर पाटिल को कार सवारों ने उसके दोस्त के सामने किडनैप कर लिया। उस समय वह अपने दोस्त के साथ सिगरेट पीने के लिए निकला था। इसी दौरान वहां से युवक उसका अपहरण कर ले गए। सुरजीत का अकाउंटेंट दोस्त शोर मचाता रहा, लेकिन आरोपी फरार सुरजीत को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
कारोबारी का अपहरण की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस और थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान अकाउंटेंट जगदीप की शिकायत पर सुरजीत दिनकर पाटिल के पार्टनर राजिंदर और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को कार का नंबर और अन्य जानकारी मिली है।
कपड़ा कारोबारी सुरजीत दिनकर पाटिल गुजरात का रहने वाला है। वह अपने साथी राजेंद्र के साथ कुछ महीने पहले ही लुधियाना में कपड़े का कारोबार करने के लिए आया था। दोनों ने आहलूवालिया कांप्लेक्स में काम शुरू किया था। दोनों पास में एक पीजी में इकट्ठे एक ही कमरे में रहते थे। दोनों का कारोबार को लेकर विवाद हो गया और दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद राजिंदर अलग रहने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।
रात को अकाउंटेंट जगदीप के साथ सुरजीत जनकपुरी इलाके में वकील के पास आए थे। वहां बातें करते हुए दोनों बाहर सिगरेट पीने के लिए चले गए। इसी दौरान आई20 कार में सवार चार लोग आए और उन्होंने जबरदस्ती सुरजीत को हथियार के बल पर गाड़ी में अगवा कर लिया। जगदीप ने आरोपियों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन वह कार भगा कर फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसके बाद गाड़ी का नंबर मिला। फिलहाल पुलिस ने थाना डिवीजन 2 में जगदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरजीत दिनकर पाटिल को सकुशल छुड़ाया जाएगा। अलग अलग टीमें इस काम में लगी हुई है।