SNE NETWORK.LUDHIANA.
परिवारिक रजामंदी और पूरे रीति रिवाजों के साथ लुधियाना के ताजपुर रोड की वर्धमान कालोनी इलाके में रहने वाले युवक ने युवती के साथ सगाई कर ली। वह मंगेतकर को बहला फुसला कर होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद जब शादी नजदीक आने का समय आया तो वह शादी से मुकर गया। अब पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ताजपुर रोड वर्धमान कालोनी इलाके में रहने वाले अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका रिश्ता आरोपी के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी और उनकी रजामंदी के साथ हुआ था। रिश्ते के बाद सगाई हो गई। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद आरोपी एक-दो महीने बाद ही उससे मिलने का बहाना लगाने लगा। वह बहला-फुसला कर युवती को होटल में ले गया और वहां शादी का झांसा दे उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होली का समय आया और परिवारों में शादी की बातें होने लगी तो आरोपी होली से दो दिन पहले ही शादी से मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी से बात की तो आरोपी नहीं माना। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के बारे में परिवार को बताया और पुलिस को शिकायत देकर जांच के बाद मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी है।

