वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
देर रात्रि घर का सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लग गई। आग की चपेट में 3 मासूम सहित कुल 4 बुरी तरह से झुलस गए। इलाज के लिए सारी रात उन्हें अलग-अलग अस्पताल में तड़पना पड़ा। इस बात की पुष्टि, सरपंच ने की। मामला, जिला लुधियाना के खन्ना में स्थित गांव अलौड़ से जुड़ा है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच पड़ताल करने का दावा कर रहा है। 40 फीसद तक मासूम झुलस गए। फिलहाल, उनका इलाज चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है। परिवार काफी गरीब बताया जा रहा है। मेहनत मजदूरी से पालन-पोषण करता है। मासूम 6 -14 वर्ष के करीब है। अन्य परिवार का बुजुर्ग सदस्य है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि वह खन्ना के गांव अलौड के रहने वाले है। देर रात्रि बच्चों सहित बुजुर्ग का खाना रसोई में बनाया जा रहा था। इस बीच गैस का सिलेंडर लीक होने लगा। इस बारे उन्हें भनक तक नहीं लगी। थोड़ी बाहर चली गई। पता चला कि घर में आग लग गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से 3 बच्चों सहित बुजुर्ग को बाहर निकाला। पता चला है कि आग को काबू पाने में लगभग 3 घंटे का समय लग गया।
झुलसी हालत में मासूम बच्चों तथा बुजुर्ग को पास के फतेहगढ़ अस्पताल लेकर गए। उन्हें किसी निजी अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने आगे चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया। परिवार का आरोप था कि सारी रात मासूम दर्द से तड़पते रहे। किसी भी चिकित्सक ने उनका ठीक से इलाज नहीं किया। फिलहाल, पीजीआई में इलाज चल रहा है। उधर, सरकारी सूत्रों से पता चला है कि प्रशासन ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिए। वहीं, पीड़ित परिवार आर्थिक रुप से काफी गरीब है। गांव के सरपंच ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।