वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक मजदूर की काफी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव की हालत इतनी खराब है कि उसका चेहरा भी सही ढंग से पहचान में नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर ईंट-पत्थर से कई बार वार किए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वारदात शनिवार की देर रात्रि की है। 3 मजदूर एक-साथ शराब पी रहे थे। किसी बात को विवाद हो गया। झगड़ा कत्ल तक पहुंच गया। एक अन्य मजदूर के घायल होने की खबर भी है। फिलहाल, पहचान किसी की नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी की मदद से केस के सुराग तक पहुंचने के लिए पुलिस डट चुकी है।
लुधियाना के ढंडारी समीप एक लकड़ी के कारखाना के पास राहगीर ने एक अज्ञात का शव देखा। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच का दायरा पुलिस ने बढ़ाया तो पता चला है कि यहां पर देर रात्रि 3 मजदूर इकट्ठा हुए। सब ने एक साथ शराब पी। किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक मजदूर की हत्या कर दी गई, जबकि, अन्य गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस गंभीर घायल तक पहुंच चुकी है। फिलहाल, अधिकारिक पुष्टि इस बात की नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मरने वाला पीछे से यूपी का बताया जा रहा है। पहचान के लिए शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ आरंभ कर दी। एक अहम सबूत हासिल होने की बात भी सामने आ रही है। हत्या के पीछे जुड़े गुनहगार को जल्द पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है। अब देखना होगा कि इस अनसुलझे हत्या के केस को पुलिस कितने देर में सुलझाने में कामयाब हो पाती है।