वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
बाबा वडभाग सिंह से माथा टेक वापस लौट रही एक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिर गई। 2 महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि, 2 बच्चे नदी में बह गए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि 4 बच्चों सहित कुल 16 श्रद्धालु सवार थे। सभी लुधियाना के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले है। राहत कार्य जारी है। पुलिस तथा प्रशासन की अलग-अलग टीम पहुंच चुकी है। गोताखोरों की मदद से बच्चों के शवों को ढूंढा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक मोटरसाइकिल सवार को बचाते समय खुद इतने बड़े हादसे का शिकार हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, खन्ना में पायल के गांव निजामपुर के रहने वाले कुछ परिवार बाबा वडभाग सिंह माथा टेकने गए थे। महिंद्रा पिकअप बोलेरो में करीब 16 लोग थे। इनमें 4 बच्चे भी थे। ये सभी लौट रहे थे। सुबह करीब 7 बजे झाड़ साहिब के पास उनकी गाड़ी रोपड़ नहर में गिर गई। ड्राइवर के अनुसार, गाड़ी के आगे से एकदम बाइक निकली। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे के बाद समराला और चमकौर साहिब का प्रशासन मौके पर पहुंचा। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।