BREAKING NEWS……बीच सड़क पर कांग्रेस नेता तथा बेटे को बदमाशों ने काट डाला..नेता ने तोड़ा दम, बेटे की हालत गंभीर..जानेंगे, इस रिपोर्ट में किस क्षेत्र का है मामला

CRIME-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

कुल्हाड़ी से हमला कर परमिंदर तिवारी की हत्या। इनसेट में परमिंदर तिवारी की फाइल  फोटो। - Dainik Bhaskar

कुल्हाड़ी से हमला कर परमिंदर तिवारी की हत्या। इनसेट में परमिंदर तिवारी की फाइल फोटो। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या कर दी गई। वे शाम साढ़े 6 बजे स्टैंड पर अपने क्वार्टरों पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बदमाश आए।उन्होंने पीछे सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए। जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर सिर का मांस और खून फैल गया। इसके बाद आरोपी मौके पर ही कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गए।

इसी दौरान उनका बेटा वहां पहुंचा, वह जमीन पर लहूलुहान हातल में पड़े मिले। इसके बाद आसपास उन्हें तुरंत माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमले में दो अज्ञात लोग शामिथे

मौके पर जांच करती हुई पुलिस व पास जुटी भीड़।

मौके पर जांच करती हुई पुलिस व पास जुटी भीड़। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

मौके पर पड़ा खून व पास जुटी लोगों की भीड़।

मौके पर पड़ा खून व पास जुटी लोगों की भीड़। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा, विलाप करते हुए।

अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा, विलाप करते हुए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

मृतक के बेटे ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो उसके पिता जमीन पर गिरे हुए थे। किसी ने उनके सिर पर वार किया था। उसने बताया कि हमलावर दो लोग थे, जो वारदात के बाद लुधियाना की तरफ भाग गए। परिजन उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।

  • चश्मदीद एक व्यक्ति ने बताया कि तिवारी रोज की तरह वहां आए हुए थे। इसी दौरान दो लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि उन्हें पहले कभी आसपास नहीं देखा गया था। चश्मदीद ने कहा कि वह हमलावरों को नाम से नहीं जानता, लेकिन सामने आने पर पहचान सकता है। उसके अनुसार, दोनों हमलावर पहले कभी उस इलाके में नहीं दिखे। उसने अपनी आंखों से देखा कि वे तिवारी के सिर पर वार कर रहे थे। उसने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावरों के हाथ में कुल्हाड़ी थी और वह निहत्ता था, इसलिए पीछे हटना पड़ा। उसने तुरंत 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की।

पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहा की वहां शाम को अपने रेंट पर दिए हुए क्वार्टरों के बाहर बैठे थे, वहां दो बदमाश पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया। वह कांग्रेस के अच्छे नेता थे और मेरे छोटे भाई थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वाडिंग ने कहा कि मुझे राजा गरेवाल लक्खा पायल जी ने बताया कि परमिंदर जो हमारा मछीवाड़ा से ब्लॉक प्रधान है, उसका कोई कत्ल कर गया। परमिंदर एक बहुत प्यारा साथी था। हमारे पैरों तले ज़मीन खिसक गई की दिन दिहाड़े 6:45 बजे जब उनका फोन आया और कहा कि उन्हें फोर्टिस अस्पताल की तरफ ले जाया गया है। जब दोबारा बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें परमिंदर हमारे बीच में नहीं रहे। मैं समझता हूं कि यह कांग्रेस के लिए बहुत दुखदाई खबर है। उन्होंने कहा कि कल परिवार से मुलाकात करेंगे। फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes