BREAKING NEWS…हवालाती की कैसे हुई मौत, जेल प्रशासन पर क्यों उठे सवाल….अब हाईकोर्ट की हुई एंट्री

LUDHIANA-CENTRAL-JAIL-SNE-NETWORK

SNE NETWORK.LUDHIANA.

केंद्रीय जेल - Dainik Bhaskar

केंद्रीय जेल LUDHIANA

पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल से बंद एक विचाराधीन कैदी (हवालाती) सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। जेल प्रशासन ने सुखविंदर का शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया और इसकी सूचना इलाका मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दी।

शव के पोस्टमार्टम पर 72 घंटे के लिए रोक लगा दी

सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट ने हवालाती के शव का पोस्टमार्टम करवाने की अनुमति मांगी थी। जेल सुपरिंटेंडेंट के आवेदन के बाद इलाका मजिस्ट्रेट सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में देर रात पहुंचे और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करने पर रोक लगा दी। दरअसल, हवालाती का कोई भी रिश्तेदार या परिवार का सदस्य सामने नहीं आया है। हवालाती की मौत नौ जून को हुई और उन्होंने इस संबंध में संबंधित थाने को भी सूचना दे दी।इसके बावजूद हवालाती के परिजन कोई भी नहीं पहुंचे। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास करनबीर सिंह बत्रा ने शव के पोस्टमार्टम पर 72 घंटे के लिए रोक लगा दी है।

जेल प्रशासन को सख्त निर्देश

अदालत ने पुलिस और जेल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस दौरान हर हाल में मृतक के परिजनों की तलाश की जाए, ताकि उनकी मौजूदगी में ही आगे की कार्रवाई हो सके। जेल में बंद रहने के दौरान सुखविंदर सिंह ने अपनी रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। लुधियाना की सेशन कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसने अपने वकील के माध्यम से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उसे वहां से भी राहत नहीं मिली थी।###USA###UK###LUDHIANA###JAIL-NEWS-LUDHIANA###GERMANY###FRANCE###ITLAY###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###CHINA###@

100% LikesVS
0% Dislikes