CRIME…ऐसे 50 लाख की लूट को दिया अंजाम…..जैसे पहले ही बना रखा था प्लान….अब पुलिस कर रही हर एंगल पर जांच

CRIME SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

अभी-अभी पंजाब के लुधियाना से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि गिर रोड पर स्थित सरिया कारोबारी के कार्यालय में 50 लाख रुपए की लूट हुई है। वारदात को अंजाम दातर के बल पर दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम कारोबारी के पुराने वर्कर ने दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच आरंभ कर दी। प्रमाण के तौर पर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

जानिए, क्या था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर आया था, लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और काले रंग के बैग में पैसे भरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए वर्कर अनिल कुमार ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े 5 बजे वह दफ्तर में बैठा था। उसके मालिक का सरिए का कारोबार है। शाम को अचानक एक पुराना वर्कर उनके दफ्तर में घुस आया। उसके हाथ में एक दातर पकड़ा हुआ था। उसने उसकी गर्दन पर दातर रख दिया। दातर के बल पर उसने करीब 50 लाख रुपए उससे छीन कर ले गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes