CRIME–यहां पर हुई गैंगवार……..एक की चल गई जान, बुजुर्ग सहित कई घायल, क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर पुरानी रंजिश की वजह से 2 गुट के बीच गैंगवार हुई। गोली चलने की वजह से एक की मौत हो गई, जबकि, आधा दर्जन होने की बात सामने आई। मामला, जिला लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस की अलग-अलग टीम वारदात स्थल पर पहुंच गई। कुछ को हिरासत में ले लिया गया। लगभग एक दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात से जुड़ी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 2 गैंग का आपस में पुरानी रंजिश चल रही है। इस वजह से क्षेत्र में गोली चल गई। 


पता चला है कि राजन सिंह (22) को मौत के घाट उतार दिया। उसका शव पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि हमले में गैंगस्टर गग्गू  के 65 वर्षीय पिता जगदेव सिंह को भी हाथ और पैर में किरपाण लगी। उन्हें रायकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस प्रमुख एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि मामले को डीएसपी दाखा जतिंदर पाल सिंह खुद देख रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अगर सुधार पुलिस ने मामले में कोई भी लापरवाही बरती है तो थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes