CRIME…….. 2 दिन से लापता युवती का शव जहां से मिला….दृश्य देख POLICE-परिवार के उड़ गए होश

DEAD BODY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक युवती का शव किचन से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ज्योति की हत्या की गई। जिस घर से शव बरामद हुआ है, वहां पर रहने वाला 2 दिन गायब है। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि परिवार ने पुलिस में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हर पहलू पर अपनी जांच पड़ताल आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।  मामला, लुधियाना शहर के आजाद नगर क्षेत्र से जुड़ा है। 

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी पिछले 2 दिन से लापता थी। उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया था। उन्होंने इन 2 दिनों में हर परिचित से लेकर आसपास ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्हें बाद में शक हुआ कि पड़ोस में रहने वाला विश्वनाथ का कमरा बंद पड़ा है। इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने ताला तोड़ा तो भीतर गई। वहां पर स्थित रसोई को देखा तो युवती का शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि उक्त पड़ोसी किसी परिवहन कंपनी में मजदूरी का काम करता है। घर में वह अकेला ही रहता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes