वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब के लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फायरिंग मामले में दो आरोपियों का पीछा कर रही थाना दुगरी पुलिस की टीम पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों की जांघ पर गोलियां लगी। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई और उन्हें काबू कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल और 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। दोनों घायलों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है।
घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। जब पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग देखी तो लोग डर के मारे घरों में ही दुबक गए। गिल रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।
दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं कई अपराधिक मामले
थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है। दोनों के खिलाफ पहले ही 10-10 क्रिमिनल केस है। कुछ समय पहले ही उन्होंने दुगरी इलाके में अभिनव मंड के ऊपर गोलियां चलाई थी। उसी मामले में पुलिस दोनों की तलाश में थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों को इलाज के बाद हिरासत में ले अदालत में पेश किया जाए