वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
सिविल अस्पताल के बाहर आज जमकर हंगामा हुआ। पार्किंग के पास कुछ युवक तलवार लहराते हुए दिखाई दिए। वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि 2 गुटों के बीच सड़क पर खूनी झड़प हो गई, जिसमें करीब 3 से 4 लोग घायल हो गए। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर से जुड़ा है। मामला, पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दी। कितनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ। क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है।
क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 2 गुट आपसी झगड़े में पहले से भिड़े थे। मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में दाखिल होने से पहले ही सड़क पर उनकी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले को संभालने में जुटी है।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जिन 2 गुटों में झड़प हुई है ये उनका पारिवारिक मसला है। पति-पत्नी की लड़ाई पहले हुई थी। आज उन्हें थाना में बुलाया जहां ये लड़े। इसके बाद एक गुट की शिवानी नाम के महिला अपने परिजनों के साथ मेडिकल कराने आई थी। इसी दौरान दूसरा गुट भी अस्पताल के बाहर आ गया। दोनों गुटों से हथियार बरामद कर लिए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जिन लोगों ने हथियार लहराया है उनके खिलाफ बनता एक्शन लिया जाएगा। किसी भी तरह का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।