SNE NETWORK.LUDHIANA.
21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन ने जब भाई को फंदे से लटकता देखा तो उसने तुरंत शोर मचाया। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है। एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध हो गया। इस कारण दोनों के बीच झगड़े होने लगे। पत्नी पिछले दिन उसे छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ भाग गई। मरने से पहले मनी ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर कहा- मैंने शादी करके गलती कर दी। आरोपी महिला की पहचान शाइन के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
मृतक मनी के परिवार ने बताया कि मनी एक सैलून में काम करता था। वह शेरपुर में रहता था। करीब 1 साल पहले उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम समुदाय की लड़की से शादी कर ली। मृतक मनी की बहन प्रीति ने बताया कि उसके भाई का 2 दिन पहले अपनी पत्नी शाइन से झगड़ा हुआ था। उसके भाई ने शाइन को जमालपुर रोड पर किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। परिजनों ने उसकी पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे किसी अन्य युवक के साथ भाग गई।