वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
एक व्यक्ति ने अपने सीने में चाकू घोंप कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमरनाथ यादव (25) के तौर पर हुई। मामला, लुधियाना के इस्लाम गंज इलाके से जुड़ा है। पता चला है कि मृतक की पत्नी अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी। जिसका उसने विरोध किया तथा आपस में दोनों की कहासुनी हो गई। इसके बाद अमरनाथ ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा मरने वाला हलवाई की दुकान पर काम करता था।
शुक्रवार की रात को भी अमरनाथ काम पर से वापस आया तो उसकी पत्नी सोनी अपनी बहन से बात कर रही थी। अमरनाथ ने उसे बात करते हुए देखकर विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में फिर से कहासुनी हो गई। अमरनाथ ने पत्नी को कुछ कहने के बजाय वहां पड़ा चाकू अपने ही सीने में उतार लिया। इससे खून से लथपथ होकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब बहन से बात करने के बाद सोनी अंदर आई तो पति को मृत देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर दी है।