LUDHIANA BREAKING–यहां पर चल गई गोलियां, 2 गुटों की थी आपस में पुरानी रंजिश……2 लोग हुए घायल, 1 दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

देर रात इस शहर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश की वजह से 1 गुट ने दूसरे गुट पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। लगभग 1 दर्जन के करीब गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। 2 लोग गोली लगने की वजह से घायल हो गए। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला, लुधियाना के अब्दुल्लापुर बस्ती के निकट रेलवे लाइनों के पास का बताया जा रहा है। घटना सोमवार रात 8 बजे के बाद की है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने लगभग 1 दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी के गिरफ्तारी के बारे फिलहाल पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्की और जॉनी नामक 2 गुट में आपस में पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार रात दोनो के बीच तीखी नोक झोंक हुई। आरोप लगा है कि जौनी ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जॉनी ने 1 दर्जन के करीब गोलियां चलाई, जिसमें से 2 गोलियां गुरप्रीत उर्फ विक्की की छाती और पेट में लगी है जबकि सुखप्रीत के एक गोली लगी। सूचना मिलने के बाद कई पुलिस उच्च अधिकारी मौके पर पहुचे। थाना जीआरपी की पुलिस ने आरोपी जॉनी सहित एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes