LUDHIANA BREAKING….ये वीडियो देखें सरेआम गुंडागर्दी का….छात्र को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा..अस्पताल में जीवन-मौत से कर रहा संघर्ष

GUNDAGARDI-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के प्रताप सिंह वाला इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। इस दौरान 22 वर्षीय युवक गगनप्रीत पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों की दरिंदगी की हदें तब पार हो गईं, जब वे युवक को बालों से पकड़कर घसीटते हुए बीच सड़क पर ले आए और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिलहाल पीड़ित गगनप्रीत अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वह वेंटिलेटर पर है।

पीड़ित की मां शम्मी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ प्रवासी युवकों ने पहले उनके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। फिर गगनप्रीत पर टूट पड़े। हमलावर उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गए। मां चिल्लाती रही, मिन्नतें करती रही, लेकिन पत्थर दिल हमलावरों ने एक न सुनी और बीच सड़क पर उसे तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया।

गगनप्रीत अपने परिवार का इकलौता सहारा है। वह ITI में बिजली का काम सीख रहा था, उसकी मां एक फैक्ट्री में मजदूरी करके घर का गुजारा चलाती है। घर के इकलौते चिराग की इस हालत को देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों के अनुसार गगनप्रीत के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और अगले 24 से 48 घंटे उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण (Critical) बताए जा रहे हैं।

जानकारी देते हुए पीड़ित की माँ

जानकारी देते हुए पीड़ित की माँ. (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NEWS)

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी रोष और दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मोहल्ले में गुंडागर्दी और उत्पात मचाते हैं। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। ऐसे असामाजिक तत्वों को इलाके से बाहर निकाला जाए ताकि मोहल्ले के अन्य बच्चे सुरक्षित रह सकें।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना PAU की पुलिस टीम जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बीते कल की है। परिजनों के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और छापेमारी जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

जानकारी देते हुए pau थाना प्रभारी

(CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE)

100% LikesVS
0% Dislikes