LUDHIANA UPDATE—————किसान को महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया……..अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पकड़े गए तो कबूला जुर्म

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया। महिला का शिकार एक किसान बताया जा रहा है। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा है। पता चला है कि इस मामले में उसका साथ पति तथा एक अन्य शख्स ने दिया। ब्लैकमेल कर किसान से 50 हजार भी ठग लिए। पता चला है कि महिला के पास किसान की नग्न वीडियो थी, जिसके आधार पर किसान को ब्लैकमेल कर रही थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी देते हुए पीड़ित किसान बिट्टू ने कहा कि दिसंबर महीने में महिला का उसे फोन आया। उससे धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। किसान ने कहा कि उसकी पत्नी उसे करीब 4 साल पहले छोड़कर जा चुकी है। उसके एक 5 साल का बेटा है। जिसके बाद उसकी महिला के साथ नजदीकियां बन गई। अक्सर महिला उसके पास आती थी। उन दोनों में शारीरिक संबंध भी बने।


कुछ दिनों से महिला उसके पास आई नहीं। वह लोग उसे ब्लैकमेल करने लगे। बिट्टू ने कहा कि उन लोगों ने उससे 1 लाख रुपए मांगे। उसने 20 हजार रुपए बैंक और 30 हजार रुपए किसी दोस्त से उधार लेकर उसे दिए। वह काफी परेशान था। उसने गांव के कुछ लोगों से इस घटना के बारे बताया जिसके बाद लोगों की मदद से वह थाना डेहलों में शिकायत देने गया। पुलिस ने जब आरोपियों को वेरीफाई किया और आरोपी करनवीर सिंह का आधार कार्ड और अकबरी का आधार कार्ड देखा तो खुलासा हुआ कि करनवीर अकबरी का पति है।

100% LikesVS
0% Dislikes