MURDER…आखिर, कहां से मिला क्षत-विक्षत हालत में शव..किसने की युवक की बेरहमी से हत्या, सुनिए, पुलिस अधिकारी का जुबानी…?

YOUTH-DEAD-BODY-RECOVERED-AT-DRAIN-SNE-IMAGE

SNE NETWORK.BATHINDA.

बठिंडा में ड्रेन से युवक की बाइक को निकालते हुए लोग। - Dainik Bhaskar

बठिंडा में ड्रेन से युवक की बाइक को निकालते हुए लोग।

बठिंडा में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद उसका शव और मोटरसाइकिल ड्रेन में फेंक दिए। रविवार को पुलिस ने ड्रेन से युवक का शव बरामद किया। करीब एक सप्ताह तक पानी में पड़े रहने के कारण शव बुरी तरह गल-सड़ चुका था।

कारणों और अन्य पहलुओं की जांच जारी

पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान कोटफत्ता निवासी अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शव की हालत बेहद खराब

अमरीक 23 मई से लापता था। परिवार वाले उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोटफत्ता के पास ड्रेन में एक शव और कुछ दूरी पर एक मोटरसाइकिल पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना कोटफत्ता पुलिस और समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाले से शव और मोटरसाइकिल को बाहर निकाला। शव की हालत बेहद खराब थी, शव पानी में रहने के कारण गल-सड़ चुका था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में 23 मई को अमरीक सिंह को कोटफत्ता के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं। शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।###USA###CANADA###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###CHINA###SINGAPORE###CRIME-NEWS###PUNJAB###INDIA###@

100% LikesVS
0% Dislikes