वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
केंद्रीय मंत्री के बहुत करीबी तथा भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व सरपंच गुरसिमरन सिंह को विदेशी नंबर से कॉल कर धमकी दी गई है। पूर्व सरपंच गुरसिमरन सिंह जगरांव के गांव रसूलपुर मल्ला के रहने वाले हैं। फोन करने वाले व्यक्ति ने गुरसिमरन सिंह को धमकी दी है कि भाजपा छोड़ो या फिर जिंदगी छोड़ दे। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद 2 आरोपियों पर थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी और हरविंदर सिंह भीमी निवासी रसूलपुर मल्ला के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता गुरसिमरन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 2018 से 2024 तक गांव का संरपच था। इसी साल मई में गुरसिमरन सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उसे जिले की टीम का वाइस प्रधान नियुक्त कर दिया। बीते माह हुए पंचायत चुनाव में गुरसिमरन सिंह के गुट का व्यक्ति सरपंच चुना गया है। इसके बाद से उसके गांव के रहने वाला गुरप्रीत सिंह गुरसिमरन सिंह को आस्ट्रेलिया से फोन कर धमकियां देने लगा। आरोपी ने उसे धमकाया कि भाजपा को छोड़ दे नहीं तो हमें छुड़वानी आती है। आरोपी ने गांव के रहने वाले पूर्व पंच के बेटे हरविंदर सिंह के फोन के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल लगा कर जान से मारने की धमकी दी। अब आरोपी लगातार मैसेज कर धमकियां दे रहा है
।
बता दें कि गांव रसूलपुर मल्ला के रहना वाला पीड़ित गुरसिमरन सिंह लोकसभा चुनाव दौरान भाजपा में शामिल हुआ था उस समय लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने सरोपा डाल कर भाजपा में शामिल कर जिले की टीम में वाइस प्रधान नियुक्त किया था। इससे पहले गुरसिमरन सिंह कांग्रेस में था।