वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
अभी-अभी पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक घर में जोर से धमाका हुआ। इस धमाके के चपेट में आने से एक बच्चे सहित कुल 4 करीब घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 3 वर्षीय बच्चे की हालत काफी नाजुक है, जबकि, अन्य घायलों में महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस तथा सिविल प्रशासन के बड़े अधिकारी तथा काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुकी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि धमाका किस वजह से हुआ। अलग-अलग टीम जांच में जुट चुकी है। आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनाक्रम देर सायं का बताया जा रहा है। इलाका माडल टाउन का है।
घायल भवन के पिता सन्नी कालड़ा ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें ब्लास्ट के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। वह तब घर से बाहर थे जब घटनाक्रम हुआ। सूचना मिलने के उपरांत , उन्होंने प्रशासन तथा पुलिस टीम को तत्काल बताया गया। बेटे की हालत काफी चिंताजनक है। उसे दिल्ली इलाज के लिए लेकर जाया जा रहा है। कुल 4 के करीब घायल है। घर में काम करने वाली महिलाएं भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया।
उधर, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी टीम को शाम 7 बजे के करीब फोन के माध्यम से घटनाक्रम के बारे पता चला। तत्काल विभिन्न थाना की पुलिस टीम तथा बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम आ चुकी है। जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेज दिए गए। जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि धमाके का विशेष कारण क्या रहा है। फिलहाल, अभी तक कुछ भी कहना सही नहीं होगा। घायलों को अस्पताल भर्ती किया गया। 4 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर है।