PUNJAB…किस शहर में 2 सियासी पार्टियों में जंग शुरू……क्या है अब वहां का माहौल, क्यों पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया क्षेत्र.. ताजा जानकारी हासिल करने के लिए पढ़े, इस रिपोर्ट को…?

BREAKING NEWS BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

लुधियाना में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता आमने-सामने हो गए। सुबह भाजपा ने सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया, वहीं शाम को आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।


दरअसल, सीएम मान ने विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद पूरे पंजाब में विवाद छिड़ गया है। सीएम मान ने गैंगस्टरों के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को गुजरात का निर्वासित बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर भी तंज कसा कि मोदी उन देशों में जा रहे हैं जहां आबादी नगण्य है।


जैसे ही पुलिस प्रशासन को पता चला है कि आप नेता और विधायक भाजपा दफ्तर का घेराव करने जा रहे हैं तो पुलिस ने भाजपा दफ्तर की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। करीब 150 से अधिक पुलिसकर्मी भाजपा के दफ्तर का घेराव करके मुस्तैद रहा। भाजपा दफ्तर के अंदर से भाजपा वर्करों ने भी भाजपा जिंदाबाद और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा वर्करों ने सीएम मान खिलाफ नारेबाजी की।


विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि आज तक केन्द्र सरकार ने पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। आज तक पंजाब को सिर्फ मारा ही गया है। चाहे फिर वो आतंकवाद का समय ही क्यों ना हो। आज हम शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कर रहे है। यदि हमारे प्रोटेस्ट में बाधा उत्पन्न की जाती है तो इसकी जिम्मेदार भाजपा होगी। पंजाब और हरियाणा भाई है लेकिन केन्द्र सरकार रिश्तों को खराब करवा रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहूंगा कि आप यदि विदेशों में जाकर समझौते करवा रहे है तो पंजाब और हरियाणा के मसले को भी हल करवाए।


विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बेहतर काम कर रही है। नशा समाप्त किया जा रहा है। गैंगस्टरों पर नकेल कसी जा रही है। शिक्षा को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। शिक्षा में आज पंजाब केरल को पछाड़ रही है लेकिन भाजपा को पंजाब की तरक्की हजम नहीं हो रही। आज सीएम मान का विरोध करने वाले नेताओं को सोचना चाहिए कि आपने पंजाब में रहना है अपने बच्चों के भविष्य.को लेकर पंजाब के विकास के लिए काम करे।

100% LikesVS
0% Dislikes