PUNJAB BREAKING…इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग……आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां पहुंची, करोड़ों का नुकसान

FIRE LATEST IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। राहगीरों ने आग लगी देख तुरंत फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे वर्कर्स को सूचित किया। उन्होंने तुरंत फैक्ट्री से भाग कर जान बचाई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग लगने के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। लोगों की मदद से फैक्ट्री के बाहर बनी दुकानों से सामान बाहर निकाला। आस-पास की फैक्ट्रियों से भी लेबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मामला, लुधियाना की एक फैक्ट्री से जुड़ा है। 


जानकारी देते हुए फायर कर्मी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। सीएल पैटर्न मेकर्स के नाम पर फैक्ट्री है। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। आग लगने के कारण फैक्ट्री का काफी सामान जल कर राख हो गया। दमकल कर्मचारियों ने आस-पास की बिल्डिंगों पर चढ़ कर पानी की बौछारें मारकर कर आग बुझाई। आग लगने के कारण फैक्ट्री का काफी माल राख हो गया।

100% LikesVS
0% Dislikes