PUNJAB BREAKING…ऐसे कलयुगी बेटे से बे-औलाद ही ठीक…जिसने संपत्ति की खातिर बाप को मौत के घाट उतार दिया

MURDER-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना / लुधियाना। 

कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस हत्या को अंजाम देने के लिए बहू ने अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि मामले को दबाने के लिए शव को श्मशान घाट ले गए। लेकिन, अहम मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा हत्या का राज खुल गया। मामला पंजाब के खन्ना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे तथा बहू को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया। 

प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि जुगराज सिंह (बेटा), रेणु बाला (बहू) ने बुजुर्ग बलबीर सिंह का कुलहाड़ी के साथ बेरहमी से कत्ल किया। बेटा एक नंबर का नशेड़ी था। वह पिता की संपत्ति को हड़पना चाहता था। हत्या से पहले मृतक को नींद की गोली दी गई। उसके उपरांत वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों कथित अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। 

हादसा बनाने का प्रयास

बताया जा रहा है कि दोनों कथित अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद इसे हादसा बनाने का भी प्रयास किया। बाकायदा रिश्तेदारों को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए बुलाया। लेकिन इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद मर्डर का खुलासा हुआ।

100% LikesVS
0% Dislikes