PUNJAB BREAKING…तेज रफ्तार थार और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर..भाई-बहन की मौके पर ही मौत

ACCIDENT (FILE-IMAGE)

SNE NETWORK.LUDHIANA.

पंजाब के लुधियाना में रविवार देर रात मोगा रोड पर स्थित परदेसी ढाबा के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार थार और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने की टक्कर में स्विफ्ट डिजायर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, थार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इनका परिवार छोटी बहन को लोहड़ी देकर लौट रहा था। टक्कर लगने से कार के एयरबैग खुल गए थे। इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई।

हादसे में शामिल थार ड्राइवर रायकोट के गांव गोइंदवाल का रहने वाला इंद्रजीत सिंह (42) बताया जा रहा है। उसे पहले जगराओं के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजन उसे छुट्टी दिलवाकर आगे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए।

100% LikesVS
0% Dislikes