PUNJAB BREAKING….बेवफा निकली माशूका….अपने यार को दिया धोखा, फंदा से लटकता मिला शव

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमी जोड़े (नाबालिग लड़का और लड़की) ने एक साथ मरना चाहा। किशोर ने लड़की के साथ बात करते-करते जान दे दी, लेकिन लड़की का इरादा बदल गया। किशोर की मौत पर परिवार सदमे में है और पीड़ित परिवार ने लड़की पर बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  


.जानिए, कहां का है पूरा मामला


लुधियाना के काकोवाल रोड इलाके में एक 17 साल के नाबालिग ने 6 फरवरी की दोपहर को अपनी प्रेमिका के साथ इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते वक्त फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि लड़के का उसकी दोस्त के साथ कुछ बातों पर विवाद चल रहा था।
मृतक की पहचान अर्पण शर्मा के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। परिवार ने लड़के के मोबाइल से लड़की के साथ की गई चैटिंग भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दोनों ने तय किया था एक साथ देंगे जान


अर्पण की बुआ मोनिका का कहना है कि पिछले कुछ माह से इलाके की लड़की और उनके भतीजे में बातचीत थी। बुआ का आरोप है कि लड़की और अर्पण ने एक साथ जान देने की बात कहकर एक वक्त तय किया था। इसके बाद दोनों के बीच लगातार चैटिंग होती रही। जानकारी के अनुसार लड़की ने छत से कूदने और लड़के ने फंदा लगा आत्महत्या करने का तय किया। लड़के ने फंदा लगा लिया, लेकिन लड़की नहीं कूदी। 


उधर, थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। लड़का एवं लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। मोबाइल चेक किए जा रहे हैं। कुछ चेट डिलीट है, उसे रिकवर करवाया जा रहा है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

100% LikesVS
0% Dislikes