PUNJAB BREAKING…..यहां पर किसानों ने कर दिया चक्का-जाम, एशिया की है सबसे बड़ी अनाज मंडी

FARMERS PROTEST SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.खन्ना (लुधियाना)। 

अभी-अभी पंजाब के इस क्षेत्र से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में किसानों ने चक्का जाम कर दिया। लोग परेशान है। परेशान चुप है। किसानों की मांग की  ईसडू की मंडी में पिछले 15 दिनों से बारदाना न होने के कारण धान की खरीद और लिफ्टिंग नहीं हो पा रही। मंडी में अब किसानों के लिए फसल रखने तक की जगह नहीं है।

किसानों के मुताबिक, फसल खुले में पड़ी है। हम अपनी फसल अच्छे से सुखाकर मंडी में लेकर पहुंचे हैं। अगर मौसम ने करवट बदली तो हमारी मेहनत पर पानी फिर सकता है, इसका जिम्मेदार कौन होगा। खरीद एजेंसी यह कहकर हमारी फसल को रिजेक्ट कर देंगे कि आपकी फसल में नमी ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में कुछ आढ़तियों को बारदाना दिया जा रहा है। एफसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से बारदाना न होने के कारण खरीद नहीं हो रही है। किसानों की समस्या का हल जल्द किया जाएगा।


उधर, प्रदर्शन के दौरान एसडीएम की गाड़ी जब धरने स्थल पर पहुंची तो किसानों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया जिसके बाद  एसडीएम को अपनी गाड़ी वापस लेनी पड़ी। 

100% LikesVS
0% Dislikes