SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना महानगर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार राजगुरु नगर स्थित एमबीडी मॉल के बाहर बीते दिन पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से सरेआम बीच सड़क पर गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस खूनी संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पक्षों के आरोपी अपनी गाड़ियों में सवार होकर मुल्लांपुर की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने तुरंत इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी पहचान आर्यन घुम्मन और उसके साथी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही थाना सराबा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में काराबारा स्थित नानक नगर निवासी आर्यन घुम्मण, प्रीतम नगर निवासी आर्यण धालीवाल, शाही मोहल्ला निवासी निखिल बल्लू, दोमोरिया पुल के पास रहने वाले गुरसेवक सिंह और टिब्बा रोड निवासी चन्न गरेवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी चन्न गरेवाल महानगर के एक आम आदमी पार्टी के विधायक का भतीजा है।###USA###UK###CANADA###FIRING-AT-LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

