PUNJAB-BREAKING-NEWS…फैक्ट्री मालिक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

SUICIDE-HANGMAN NOOSE-INTT.-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

विहार कॉलोनी में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 26 वर्षीय फैक्ट्री मालिक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमिताभ यादव के रूप में हुई है। अमिताभ पिछले तीन साल से लुधियाना में लेडीज सूट पर कढ़ाई (एम्ब्रॉयडरी) का कारोबार कर रहा था।जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 4 बजे की है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जब किसी काम से ऊपर बने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अमिताभ का शव फंदे से लटक रहा था।

इलाके के लोगों घर के बाहर खड़े देखते हुए

इलाके के लोगों घर के बाहर खड़े देखते हुए (CREDIT-BY-SNE-NEWS)

बताया जा रहा है कि अमिताभ यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। वह अभी दो दिन पहले ही अपने परिवार से मिलकर लुधियाना वापस लौटा था। घर से आने के तुरंत बाद उठाए गए इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल के SHO किशन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हमें दोपहर बाद सूचना मिली थी कि एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes