वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब से बड़ी दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई। नदी में 4 किशोर डूब गए। पता चला है कि कुल 6 मित्र नदी में नहा रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि तेज पानी का बहाव की वजह से ये हादसा हुआ। घटनाक्रम पंजाब के जिला लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा है। मरने वाले 2 के शव गोताखोर की मदद से बाहर निकाल लिए गए है। उनकी पहचान समीर खान और शाहबाज अंसारी के तौर पर हुई। पुलिस तथा प्रशासन की मदद से राहत कार्य जारी है। मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। मरने वाले परिवारों को घटनाक्रम के बारे बता दिया गया। थोड़ी देर में वे पहुंच सकते है।
पता चला है कि पीड़ित परिवार को दुखदायक घटना की खबर पहुंच चुकी है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुताबिक, वे लोग सलेम टाबरी के रहने वाले है। उनके बच्चे नदी में नहाने के लिए एक साथ गए। सभी एक दूसरे के मित्र थे। रविवार देर सायं नदी में सब ने एक साथ डुबकी लगाई। जब काफी देर तक 4 मित्र नदी से बाहर नहीं आए तो अन्य 2 मित्र को चिंता होने लगी। प्राथमिक तौर पर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया गया। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को सूचित किया गया। गोताखोर की मदद से कड़ी मशक्कत उपरांत 2 के शव बाहर निकाल लिए गए, जबकि, 2 अन्य के शव अब तक हासिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के बावजूद प्रशासन का राहत कार्य जारी है। आगे नदी के पानी को बंद करने के लिए नहरी विभाग से संपर्क किया गया। शायद, इस कदम से जल्द शव बाहर निकाल लिए जाए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे प्रशासन तथा सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। वहीं, एक राजनीति पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सरकार से परिवार के लिए आर्थिक मदद तथा परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की मांग की। उनके मुताबिक, पीड़ित परिवार काफी गरीब है।