RAPE–इस किशोरी की नाराजगी बन गई जिंदगी नरक……आधा दर्जन दरिंदों ने एक-एक करके बुझाई अपनी प्यास….फिलहाल चल रहे सब फरार

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। मामला, जिला लुधियाना के एक क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी परिवार से नाराज होकर रेलवे स्टेशन चली गई थी, वहां पर एक युवक ने पहचान बनाकर बहला फुसलाकर उसे अपना साथ ले लिया। एक घर में अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सभी ने बारी-बारी पीड़ित किशोरी का सामूहिक तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने लगभग आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी जारी है। 

पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक स्कूल की छात्रा है। पिछले दिनों परिवार के साथ किसी बात को लेकर वह नाराज हो गई। घर छोड़ने का फैसला कर लिया। वह रेलवे स्टेशन चली गई। वहां पर एक युवक ने उसे अपनी बातों में बहला-फुसला लिया। वह अपने साथ किसी घर ले गया। उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसके अन्य दोस्तों ने बारी-बारी कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

उन्होंने उसे बांध लिया। बड़ी मुश्किल से वहां से भाग आई। घर आकर परिवार को सारी कहानी बताई। परिवार सहित वह पुलिस स्टेशन पहुंच गई। जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। लगभग आधा दर्जन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया। सभी के घर छापेमारी जारी है। जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होगें। पीड़ित परिवार को आवश्यक  इंसाफ मिलेगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes