SAD-NEWS..ऐसी क्या मजबूरी थी सरपंच की….जहर निगल कर लगा लिया मौत को गले

CRIME-IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना के थाना जोधा के अंतर्गत गांव रत्ना में सरपंच और पेशे से प्रतिष्ठित वकील मनपिंदर सिंह ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव और वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मनपिंदर सिंह पिछले काफी समय से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अपने परिवार के साथ पिछले कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। घर में चल रही रोज-रोज की कलह और विवाद से वे अंदरूनी तौर पर काफी टूट चुके थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने कल यह खौफनाक कदम उठाया और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

जैसे ही परिजनों को घटना का पता चला, उन्हें तुरंत गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी स्थिति इतनी नाजुक थी कि उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जोधा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सरपंच के करीबियों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके।

100% LikesVS
0% Dislikes