SOCIAL-MEDIA-VIRAL-NEWS…ब्लैक फॉर्च्यूनर में आए 5 निहंग…युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा….जानेंगे, इस मामले में पुलिस क्यों, है अब तक खामोश..?

SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना गिल चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट कार सवार युवक को ब्लैक फॉर्च्यूनर में आए 5 से अधिक निहंगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में युवक के कान और पैर पर 3-3 टांके लगे हैं और उसकी गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना 5 जुलाई (रविवार) की है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अब इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है।

फॉर्च्यूनर से करीब 5 से 7 निहंग उतरते हैं-CCTV फुटेज

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार (PB10 JL 2992) गिल रोड फ्लाईओवर की तरफ जा रही होती है। तभी सामने से एक ब्लैक फॉर्च्यूनर कार आती है और स्विफ्ट के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक लेती है। इसके बाद फॉर्च्यूनर से करीब 5 से 7 निहंग उतरते हैं। वे एक के बाद एक तेजी से स्विफ्ट कार की तरफ बढ़ते हैं, कार की चाबी निकालते हैं और ड्राइवर को जबरन बाहर खींचकर लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर देते हैं। कुछ हमलावर गाड़ी के शीशे तोड़ने लगते हैं। मारपीट और गाली-गलौज के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो जाते हैं।

फोटो देखो …..

कार का शीशा तोड़ रहे निहंग सिंह

कार का शीशा तोड़ रहे निहंग सिंह

गाड़ी से बाहर निकलकर मारपीट करते हुए

गाड़ी से बाहर निकलकर मारपीट करते हुए। ###USA###UK###CANADA###CCTV-FOOTAGE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes