TRAGEDY….आंसू और गम दे गई ये सड़क दुर्घटना….घर का इकलौता चिराग बुझा…..घायलों में 2 की हालत चिंताजनक….रिपोर्ट में जानिए, कैसे हुई यह दर्दनाक हादसा ….?

CAR-ACCIDENT-IMAGE-LDH.

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

अभी-अभी पंजाब के लुधियाना से जुड़ा एक बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर एक सड़क दुर्घटना दौरान एक की जान चली गई, जबकि, 5 बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। इनमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रहे है। सभी जन्म दिन पार्टी मना कर अल सुबह कार में सवार वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना 2 कारों के बीच होना बताया जा रहा है। प्राथमिक, जांच में दुर्घटना की प्रमुख वजह घनी धुंध में सिफर दृश्यता को बताया जा रहा है। फिलहाल, इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। सभी के परिवार को पुलिस के माध्यम से सूचित कर दिया गया।  

पुलिस के मुताबिक बलेना और इनोवा कार की गति तेज थी। कट पर आमने सामने आने पर दोनों वाहनों के ड्राइवर स्टेरिंग पर काबू नहीं रख सके और टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घायलों में एक लड़की बीजेपी नेता की बेटी बताई गई है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।


हादसा सुबह करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सराभा नगर थाने के SHO आदित्य शर्मा ने बताया कि बलेनो और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा।


इनकी पहचान 


पुलिस के अनुसार, वाहनों में 6 लोग सवार थे, जिनमें से पांच घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में तीन लड़कियां भी है, जिनके नाम पूर्वेही, नव्या, सुहानी शामिल है, जबकि लड़कों में सात्विक, देव को चोट आई है। पुलिस ने घायलों को तुरंत रघुनाथ अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का इलाज डीएमसी में चल रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes