SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में AAP नेता ने सरेआम चलाई गोलियां।(IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
लुधियाना में पार्किंग विवाद में हुई फायरिंग की घटना का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) नेता बीके बोनी गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मोहल्ले वालों ने पुलिस को सौंपा है। लोगों का आरोप है कि पुख्ता सबूत होने के बावजूद पुलिस दबाव में आकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

जानकारी देते हुए मोहला निवासी (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
घटना के तुरंत बाद नशा मुक्ति मोर्चा के जिला कोऑर्डिनेटर बीके बोनी ने फायरिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। बोनी ने दावा किया था कि उनके पास लाइसेंसी हथियार है, लेकिन उन्होंने गोली नहीं चलाई। इसके उलट, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर इलाके में नशा बेचने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह नशे का कारोबार नहीं चलने देंगे, इसलिए उनके खिलाफ रंजिश रखी जा रही है। हालांकि नए वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सफाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

