SNE NETWORK.LUDHIANA.

लुधियाना में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
लुधियाना के जमालपुर थाना के अंतर्गत आते जीटीबी नगर वीर पैलेस के पीछे में कार पार्किंग का मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर पर कई टांके आए हैं। इस पूरी वारदात का CCTV वीडियो भी सामने आ गया है।
सिर पर भारी कड़े से ताबड़तोड़ वार
सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी पीड़ित को बेरहमी से पीट रहा है और उसके सिर पर भारी कड़े से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। पीड़ित सुमित कुमार और उनकी पत्नी रंजीत ने बताया कि उनके घर के बाहर की जगह को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था।
कार से उतरा और सीधा उनके पति सुमित पर हमला कर दिया
पड़ोसियों ने अपनी कार वहां लगा दी थी, जिसके बाद बची हुई जगह पर रंजीत ने अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने एतराज जताया और बहस शुरू हो गई। रंजीत के अनुसार बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी व्यक्ति अपनी कार से उतरा और सीधा उनके पति सुमित पर हमला कर दिया।

पीड़ित की पत्नी चोट दिखाते हुए (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
बीच-बचाव करने आई रंजीत के भी बाल खींचे गए
आरोपी ने सुमित का कॉलर पकड़ कर उसे नीचे गिरा लिया और अपने हाथ में पहने ढाई किलो के भारी लोहे के कड़े से सुमित के सिर पर कई वार किए। बीच-बचाव करने आई रंजीत के भी बाल खींचे गए और उन्हें नीचे गिरा दिया गया, जिससे उनकी बांह पर गहरी चोट आई है। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि हाथापाई के दौरान सुमित की सोने की चेन भी कहीं गिर गई या गायब हो गई और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
वीडियो में मारपीट की पूरी घटना कैद
इस मामले में CCTV फुटेज अब सामने आ चुका है। वीडियो में मारपीट की यह पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में हमलावर नजर आ रहा है और सुमित के सिर पर कड़े से बुरी तरह मारता हुआ बिल्कुल साफ दिख रहा है। पीड़ित परिवार ने यह फुटेज पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी देते हुए पीड़ित (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पुलिस का रवैया काफी ढुलमुल रहा
पीड़ित रंजीत का आरोप है कि घटना के बाद रात 11 बजे वे जमालपुर थाने शिकायत दर्ज करवाने गए थे। पुलिस ने आकर मौका-मुआयना भी किया, लेकिन पुलिस का रवैया काफी ढुलमुल रहा। पीड़ित परिवार अब दहशत में है। उनका कहना है कि आरोपी क्रिमिनल माइंडसेट का व्यक्ति है और खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ, नुकसान की भरपाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
…जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी-POLICE
इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 28 तारीख की शाम को जीटीबी नगर की गली नंबर 3 में दो पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के पास दोनों पक्षों (क्रॉस-कंप्लेंट) की तरफ से शिकायतें आई हैं। CCTV फुटेज प्राप्त हो गई है फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट (MLR) और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।###USA###UK###CANADA######2-PARTY-DISPUTE-VIRAL-VIDEO-AT-LUDHIANA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

