वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़।
रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच टकसाली हिंदू नेता सुधीर सूरी पार्थिव शरीर उनके आवास से बाहर निकला। कंधा देने वाले हजारों की संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए। हर किसी की आंख नम थी। जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे थे। हर किसी की जुबान पर सुधीर सूरी अमर रहे के नारे गूंज रहे थे। इससे पूर्व प्रशासन ने कई हिंदू नेता एवं सिख संगठन के नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। ऐसा, इसलिए किया गया था कि शहर में किसी प्रकार से कोई घटना घटित न हो सके। जबकि, सूरी के परिवार ने प्रशासन के इस कदम पर ऐतराज जताते हुए कुछ समय के लिए रोष जताया, लेकिन, बाद मामले को किसी प्रकार से शांत करा लिया गया।
पता चला है कि शव श्री दुर्ग्याणा मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट पहुंच चुका हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कई राजनीति से लेकर सामाजिक, हिंदू संगठन के बड़े नेता वहां पर पहुंच गए। पार्थिव देह को अग्नि , उनके बेटे ने दी। परिवार के साथ-साथ हर किसी की आंख नम थी। सूरी अमर रहे के नारे चारों तरफ गूंज रहे थे। श्मशान घाट लोगों की भारी संख्या के साथ खचाखच भरा हुआ था।
संदीप के घर पर छापेमारी
पता चला कि पुलिस की विशेष टीम के साथ सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम अपराधी संदीप के आवास पहुंच गई। सूत्रों से यह भी खबर सामने आ रही है कि परिवार भूमिगत हो चुका हैं। अपराधी का घर प्रताप नगर में स्थित हैं। टीम ने ताला तोड़कर भीतर जाकर घर में गहनता से छानबीन की। वहां से कुछ महत्वपूर्ण साक्षय हासिल होने की बात सामने आ रही हैं। फिलहाल, पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसी इस बारे कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।
शहर में हर तरफ रहा सुरक्षा कड़ा पहरा
इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां एकदम चौकन्ना हैं। सभी इस घटनाक्रम से जुड़ी हर पल की जानकारी जुटा रही हैं। शहर में कमांडो तथा पुलिस के अतिरिक्त जवान हर चौराहे पर दिखाई दिए। इस घटनाक्रम के उपरांत चंडीगढ़ मुख्यालय से बड़े अधिकारी भी शहर में उपस्थित हैं। घटनाक्रम से जुड़ी हर कड़ी पर नजर रखे हुए हैं।

