सीबीआई रेड—–लुधियाना के  भारत बॉक्स फैक्ट्री लिमिटेड कंपनी के दो पूर्व निदेशक कठुआ से गिरफ्तार, आरोप-एसबीआई के साथ 87.88 करोड़ का किया था ऋण घोटाला

एसएनई नेटवर्क..चंडीगढ़। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने  भारत बॉक्स फैक्ट्री लिमिटेड कंपनी के दो पूर्व निदेशक प्रवीण अग्रवाल एवं अनिल कुमार के यहां दबिश दी। इनकी गिरफ्तारी जम्मू स्थित कठुआ से हुई। इस बात की पुष्टि केंद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने की। कथित अपराधियों को जम्मू स्थित न्यायालय में पेश किया गया। वहां से 7 दिन के लिए सीबीआई को न्यायिक हिरासत मिल चुकी हैं। 

क्या है आरोप

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया की लुधियाना शाखा से बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से 87.88 करोड़ के ऋण का घोटाला किया है। इसी मामले को आधार बनाकर सीबीआई ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CBI के प्रवक्ता मुताबिक लुधियाना की स्टेट बैंक की शाखा की शिकायत पर वर्ष 2020 में भारत पेपर मिल और उसके प्रबंध निदेशक, निदेशकों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कंपनी के तत्कालीन निदेशक अनिल कुमार और प्रवीण अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। भारत पेपर मिल कठुआ के लंगेट में 400 कनाल भूमि में लगी बताई जा रही है।


मंदी के कारण बंद हुई यूनिट
मंदी के कारण यह इकाई करीब 16 साल पहले बंद हो गई थी और इसकी मशीनरी भी बेची जा चुकी है। हालांकि बैंक ने काफी साल पहले कंपनी के डिफॉल्ट होने पर इस जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। वर्ष 2006 में कंपनी ने लगभग 200 करोड़ का निवेश पहले चरण में और दूसरे चरण में फिर से 200 करोड़ निवेश करने का दावा किया था, लेकिन दो साल के अंदर ही कंपनी ने कठुआ स्थित इकाई को ताला जड़ दिया।


अधिकारियों की मिलीभगत से हुई धोखाधड़ी
इस प्रोजेक्ट को चलाने के लिए लुधियाना में स्टेट बैंक की शाखा से लोन लिया गया था। कंपनी की एक इकाई सांबा के औद्योगिक क्षेत्र में भी है। बैंक का आरोप है था कि एसबीआई के अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके धोखाधड़ी की थी। बताया जा रहा है कि 87.88 करोड़ रुपए का ऋण ब्याज सहित लगभग 121.13 करोड़ का बन चुका है।

100% LikesVS
0% Dislikes