एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में एक गर्ल स्टूडेंट द्वारा न्यूड वीडियो बनाए जाने के मामले में गुरुवार को खरड़ पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में आरोपी स्टूडेंट समेत भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिमला के दोनों युवकों रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को आरोपियों की श्रेणी से बाहर रखा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कोर्ट अब इस मामले में सुनवाई के दौरान बाकी कार्रवाई करेगा।
बता दें कि अब कोर्ट में मामला आरोप तय के चरण पर आएगा। इसमें संभवत: रंकज और सन्नी को राहत मिल सकती है। इससे पहले उनकी जमानत याचिका के विरोध में भी पुलिस के पास ठोस सबूत नहीं थे। दोनों जमानत पर चल रहे हैं। वहीं गर्ल स्टूडेंट और आर्मी जवान जेल में हैं। बीती 17 सितंबर को यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने आरोपी गर्ल स्टूडेंट पर आरोप लगाए थे कि उसने कुछ गर्ल्स की वॉशरूम में नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाई है। यूनिवर्सिटी में 2 दिन भारी हंगामा और प्रदर्शन हुआ था।

पुलिस ने आरोपी MBA फर्स्ट ईयर की गर्ल स्टूडेंट और शिमला से रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को उठा कर तीनों पर केस दर्ज किया था। बाद में अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड जम्मू निवासी जवान संजीव मेहता को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लाया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जवान लड़की को उसकी न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर उससे बाकी गर्ल स्टूडेंट्स की वीडियो मांग रहा था जो उसके साथ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में थी।
क्या कहा चार्जशीट में
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि उनकी जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी संजीव सिंह ने आरोपी स्टूडेंट से यूनिवर्सिटी की अन्य गर्ल स्टूडेंट्स की न्यूड वीडियो और फोटो की मांग की गई थी। यूनिवर्सिटी में यह बात फैलने पर यूनिवसिर्टी में करीब 13 हजार स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया था। हालात को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को 19 सितंबर से 26 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान करना पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का भी गठन हुआ था। जिसमें SP(काउंटर इंटेलिजेंस) रुपिंदर कौर भट्टी, रुपिंदरदीप कौर सोही, DSP खरड़ तथा AGTF की DSP दीपिका सिंह शामिल थी।